बीकानेर: ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई, 50.630 किलो डोडा छिलका बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

26 Oct 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर: ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई, 50 किलो 630 ग्राम डोडा छिलका बरामद; दो आरोपी पकड़े

बीकानेर: जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नापासर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 50 किलो 630 ग्राम डोडा छिलका बरामद किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को पकड़ा और मादक पदार्थों की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्विफ्ट कार जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Advertisement

भारतमाला रोड की सर्विस सड़क पर कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई नोरंगदेसर की रोही में भारतमाला रोड पर जोधपुर की तरफ से नोरंगदेसर की ओर उतरने वाली सर्विस सड़क पर की गई। इस दौरान रमेश कुमार जाट और शिवदयाल जाट, दोनों निवासी खेड़ापा, ओसियां को पकड़ा गया। तलाशी में उनके कब्जे से 50 किलो 630 ग्राम डोडा छिलका बरामद हुआ।

तस्करी में इस्तेमाल स्विफ्ट कार जब्त

पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ जब्त करने के साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

एसपी के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिंह और गंगाशहर सीओ प्रहलाद राय के निर्देशन तथा नापासर थानाधिकारी कविता पूनिया के नेतृत्व में की गई।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

कार्रवाई में कांस्टेबल सुरेंद्र बाना और गोरखाराम की विशेष भूमिका रही। पुलिस टीम में एएसआई जगदीश कुमार, कांस्टेबल सीताराम गोगराज, पंकज कृष्ण सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Aapni Awaj | Bikaner Crime News

Advertisement
Share: