बीकानेर में 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, पिता ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का लगाया आरोप

07 Oct 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला की मौत के बाद उसके पिता ने ससुराल पक्ष के कई लोगों पर पूर्व में तंग-परेशान करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मौत की परिस्थितियों को संदिग्ध बताते हुए पिता ने रासायनिक पदार्थ के सेवन सहित अन्य कारणों से मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाए आरोप

पुलिस के अनुसार सीकर निवासी नारायण सिंह चारण ने नयाशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार उनकी पुत्री रितू कंवर की 6 अक्टूबर 2026 को मौत हो गई। रितू कंवर, पत्नी सुखवीर सिंह चारण, उम्र 35 वर्ष, वर्तमान में डी-429 एमएमएच कॉलोनी, नयाशहर थाना क्षेत्र में रहती थी।

परिवादी ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को उसके पति सुखवीर चारण, ससुर भानीदान चारण, सास प्रकाश कंवर, जेठानी बिंदू कंवर, जेठ गणेश चारण उर्फ सतवीर चारण और ननद गीता कंवर उर्फ नीलम चारण द्वारा पूर्व में कई बार तंग-परेशान किया गया तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

मौत की परिस्थितियों पर जताई आशंका

रिपोर्ट में मृतका की मौत की परिस्थितियों को संदिग्ध बताते हुए रासायनिक पदार्थ के सेवन अथवा अन्य किसी कारण से मौत होने की आशंका जताई गई है। पुलिस मामले में सामने आए आरोपों और मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

पुलिस के अनुसार मृतका का पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम सहित अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Share: