बीकानेर में नई इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी, घर के बाहर से ले गए चोर

13 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र की खेत्रपाल कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी नई इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी हो गई। पुलिस के अनुसार आनंद प्रकाश पुत्र रोशनलाल जाटव ने रिपोर्ट में बताया कि उसने 6 सितंबर को बीकानेर में इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदी थी। 9 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे स्कूटी मकान नंबर 288/01 के बाहर खड़ी की थी, लेकिन बाद में बाहर आने पर वह मौके से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बावजूद स्कूटी का पता नहीं चला।

Advertisement

पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दी, जिस पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ स्कूटी और आरोपी की तलाश कर रही है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल मनीराम कर रहे हैं।

Share: