Bikaner News: मोटर बंद करने गई 19 वर्षीय युवती की डिग्गी में डूबकर मौत

19 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

Bikaner News: मोटर बंद करने गई 19 वर्षीय युवती की डिग्गी में डूबकर मौत, खेत में मचा कोहराम

Bikaner News . छतरगढ़ थाना क्षेत्र के चक 2 डीएल तखतपुरा में कृषि कार्य के दौरान खेत में बनी पानी की डिग्गी में गिरने से 19 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा शनिवार शाम करीब 7 बजे हुआ, जिसके बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार चक 2 डीएल तखतपुरा निवासी भागीरथ जाट की 19 वर्षीय पुत्री सरिता खेत में बनी डिग्गी पर मोटर बंद करने के लिए गई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सीधे पानी से भरी डिग्गी में जा गिरी। पानी अधिक होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही तखतपुरा सरपंच गिरधारी धतरवाल ने छतरगढ़ पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छतरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Share: