Bikaner News: बीच रास्ते बस रोककर चालक-परिचालक पर चाकू से हमला, कैश लूटकर शीशे तोड़े

14 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

Bikaner News: बीच रास्ते बस रोककर चालक-परिचालक पर चाकू से हमला, नकदी लूटकर बस में की तोड़फोड़

बीकानेर. सदर थाना क्षेत्र में एक निजी बस को बीच रास्ते रोककर चालक और परिचालक के साथ मारपीट, चाकू से हमला, लूटपाट और बस में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बीच रास्ते बस रोककर किया हमला

पुलिस के अनुसार गोड़ू निवासी भागीरथ पुत्र धन्नाराम बिश्नोई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपियों ने उसकी बस को बीच रास्ते रोक लिया। इसके बाद हथियारों से लैस होकर बस में जबरन चढ़ गए और चालक तथा परिचालक के साथ मारपीट शुरू कर दी।

चाकू से वार, नकदी और मोबाइल भी छीना

रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने बस परिचालक अनोपाराम के साथ मारपीट कर चाकू से हमला किया तथा चालक को भी घायल कर दिया। इसके बाद दोनों को बस से नीचे घसीटकर सड़क पर गिरा दिया। आरोप है कि परिचालक की जेब से 15,350 रुपये की बुकिंग राशि और मोबाइल फोन भी छीन लिया गया।

बस के शीशे तोड़कर किया नुकसान

परिवादी ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने बस के शीशे तोड़कर वाहन को भी नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मामला

सदर थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर कर्णवीर सिंह पुत्र हिम्मत सिंह, दिनेश पुत्र रामचंद्र बिश्नोई, कुलदीप पुत्र शंकरलाल छंगाणी, अशोक सिंह सहित 8-10 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share: