Bikaner News: लूणकरणसर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर. लूणकरणसर क्षेत्र के सूरनाना गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
रात को खेत जाने की कहकर निकला था युवक
पुलिस के अनुसार लूणकरणसर के वार्ड नंबर 7 निवासी प्रेमसुख पुत्र हेतराम जाट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका भाई जुगल किशोर रविवार रात करीब 10 बजे खेत जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा।
सुबह रेलवे ट्रैक के पास मिला शव
सोमवार सुबह सूचना मिली कि सूरनाना अंडरब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने से जुगल किशोर की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। मृतक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एएसआई नरेंद्र सिंह कर रहे हैं जांच
पुलिस ने मामले की जांच एएसआई नरेंद्र सिंह को सौंपी है। जांच अधिकारी घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रहे हैं, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।




