Bikaner News: PBM अस्पताल में एक और प्रसूता की मौत, अब तक 3 ने तोड़ा दम

14 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

Bikaner News: PBM अस्पताल में एक और प्रसूता की मौत, अब तक 3 ने तोड़ा दम

बीकानेर. पीबीएम अस्पताल से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। प्रसव के बाद संक्रमण से पीड़ित प्रसूता कमला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही पीबीएम अस्पताल में संक्रमण से प्रभावित प्रसूताओं में मृतकों की संख्या बढ़कर 3 हो गई है।

संक्रमण के बाद ICU में किया गया था भर्ती

जानकारी के अनुसार प्रसव के बाद संक्रमण फैलने से कमला की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

6 प्रसूताओं को किया गया था ICU में शिफ्ट

संक्रमण के बाद कुल छह प्रसूताओं को आईसीयू में भर्ती किया गया था। इनमें से तीन प्रसूताओं की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है, जबकि तीन महिलाओं को स्वास्थ्य में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

अस्पताल प्रशासन पर उठ रहे सवाल

मामला सामने आने के बाद से पीबीएम अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद इस पूरे प्रकरण की गंभीरता और बढ़ गई है।

प्रदेशभर में 19 प्रसूताओं की मौत

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रदेशभर में इसी संक्रमण से जुड़े मामलों में अब तक 19 प्रसूताओं की मौत हो चुकी है। मामले की जांच जारी है और स्वास्थ्य विभाग पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

Share: