बीकानेर में कल 4 घंटे रहेगी बिजली गुल, देखें कहीं आपका इलाका तो शामिल नहीं

14 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में कल 4 घंटे रहेगी बिजली गुल, देखें कहीं आपका इलाका तो शामिल नहीं

Bikaner News: विद्युत तंत्र के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते बुधवार, 15 जुलाई को शहर के कुछ क्षेत्रों में चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली विभाग के अनुसार आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक मुक्ताप्रसाद क्षेत्र के सेक्टर नंबर 12 और सेक्टर नंबर 13 में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

विभाग ने संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें तथा बिजली से संचालित उपकरणों का उपयोग सावधानीपूर्वक करें। रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी।

Share: