महिला की शिकायत पढ़ते ही एक्शन! बीकानेर में ASI सस्पेंड, विभाग में मचा हड़कंप

04 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

महिला की शिकायत पड़ते ही एक्शन! बीकानेर में ASI सस्पेंड, विभाग में मचा हड़कंप

बीकानेर: जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए नोखा थाने में पदस्थापित एएसआई मानवेंद्र सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एक महिला द्वारा की गई गंभीर शिकायत के आधार पर की गई है।

प्रारंभिक जांच में शिकायत मिली गंभीर

जानकारी के अनुसार महिला की शिकायत मिलने के बाद पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विभागीय जांच शुरू कराई। प्रारंभिक जांच में शिकायत प्रथम दृष्टया गंभीर पाए जाने पर एएसआई मानवेंद्र सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

SP ने दिया सख्त संदेश

जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा की इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने और शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता का बड़ा संदेश माना जा रहा है। विशेष रूप से महिलाओं से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई को प्राथमिकता दी जा रही है।

अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि विभाग में अनुशासनहीनता, पद का दुरुपयोग या किसी भी प्रकार के दुव्र्यवहार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share: