बीकानेर में दोपहर 1 बजे तक 37.70% मतदान, बीठनोक सबसे आगे; 382 बूथों पर वोटिंग जारी

28 Oct 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में दोपहर 1 बजे तक 37.70% मतदान, बीठनोक सबसे आगे

बीकानेर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के दूसरे चरण में बुधवार को बीकानेर जिले की पांच पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक जिला परिषद के लिए कुल 3,35,446 मतदाताओं में से 1,26,448 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके थे। इस तरह मतदान प्रतिशत 37.70 दर्ज किया गया। मतदान के आंकड़ों में बीठनोक सबसे आगे रहा।

Advertisement

दूसरे चरण में जिला परिषद के 11 और पंचायत समिति के 81 सदस्यों के निर्वाचन के लिए 382 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कराया जा रहा है। बीकानेर, बज्जू खालसा, कोलायत, हदां और बीठनोक पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

दोपहर 1 बजे तक क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत

  • बीठनोक: 35,975 मतदाताओं में से 17,059 ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 47.42 रहा।
  • बीकानेर: 1,22,554 मतदाताओं में से 46,401 ने वोट डाले। मतदान प्रतिशत 37.86 रहा।
  • हदां: 43,039 मतदाताओं में से 16,092 ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 37.39 रहा।
  • बज्जू खालसा: 74,816 मतदाताओं में से 26,535 ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 35.47 रहा।
  • कोलायत: 59,062 मतदाताओं में से 20,361 ने वोट डाले। मतदान प्रतिशत 34.47 रहा।

दोपहर 1 बजे तक बीठनोक में सबसे अधिक 47.42 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि कोलायत में सबसे कम 34.47 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।

सुबह 10 बजे के मुकाबले बढ़ा मतदान

सुबह 10 बजे तक पांचों पंचायत समिति क्षेत्रों में कुल 50,901 मतदाताओं ने मतदान किया था। उस समय मतदान प्रतिशत 15.17 था। दोपहर 1 बजे तक मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या बढ़कर 1,26,448 हो गई और मतदान प्रतिशत 37.70 तक पहुंच गया।

आगे यह रहेगा चुनाव कार्यक्रम

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को पंच और सरपंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया होगी। शुक्रवार को इन पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। इसके बाद मतगणना होगी और शनिवार को उपसरपंच पद का निर्वाचन होने के बाद मतदान दलों की वापसी होगी।

Aapni Awaj | बीकानेर

Advertisement
Share: