बीकानेर में ‘भूत-प्रेत’ के नाम पर 10 लाख की ठगी! महिला के खाते से उड़ाई रकम, आरोपी पर केस दर्ज

05 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख रुपये की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

बीकानेर: जिले के पांचू थाना क्षेत्र में अंधविश्वास के नाम पर एक महिला से करीब 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने महिला को भूत-प्रेत का साया होने का डर दिखाकर उसके बैंक खाते से लाखों रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार परिवादिया गोमती पत्नी स्वर्गीय मनफूल विश्नोई, निवासी कुदसू ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वर्ष 2023 से 2026 के बीच आरोपी ने उसे लगातार भूत-प्रेत का भय दिखाया और झांसे में लेकर उसके बैंक खाते से 10,00,047.20 रुपये अपने खाते में डलवा लिए।

रुपये वापस मांगने पर दी धमकी

महिला का आरोप है कि जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस की शरण लेकर कार्रवाई की मांग की।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने शिकायत के आधार पर छगनाराम पुत्र सादुलाराम जाट, निवासी साधुना के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) एवं 316(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पांचू थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बैंक लेनदेन सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share: