बीकानेर में 19 किलो डोडा पोस्त जब्त, आरोपी गिरफ्तार!

09 Aug 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पांचू थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 किलो 100 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से यह मादक पदार्थ जब्त कर उसके खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया है।

19 किलो 100 ग्राम डोडा पोस्त बरामद

पुलिस के अनुसार आरोपी हीराराम पुत्र मोहनराम, जाति जाट, उम्र 24 वर्ष, निवासी सरह पांचू, पुलिस थाना पांचू, जिला बीकानेर के कब्जे से 19 किलो 100 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया।

NDPS Act में मामला दर्ज

पुलिस ने बरामद डोडा पोस्त को जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 8/15 NDPS Act के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास यह अवैध मादक पदार्थ कहां से आया और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।

Share: