बीकानेर में बंद पड़े पापड़ कारखाने पर चोरों का धावा! मशीनों की मोटरें उखाड़ ले गए, 25 हजार की चोरी

20 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में बंद पड़े पापड़ कारखाने पर चोरों का धावा! मशीनों की मोटरें उखाड़ ले गए, 25 हजार की चोरी

बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में बंद पड़े एक पापड़ कारखाने को चोरों ने निशाना बनाते हुए मशीनों पर लगी मोटरें चोरी कर लीं। चोरी गए सामान की कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार परिवादी अनिल पारख पुत्र विजयचंद पारख, निवासी महावीर कॉलोनी, गंगाशहर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि महेश भवन की गली, डागा चौक स्थित उनका पापड़ कारखाना पिछले कुछ समय से बंद पड़ा था। कारखाने में पापड़ बनाने की मशीनें और अन्य सामान रखा हुआ था।

परिवादी ने बताया कि 5 जुलाई को कारखाने का निरीक्षण करने पर सभी मशीनें और सामान सुरक्षित मिला था। लेकिन 9 जुलाई को दोबारा पहुंचने पर मशीनों पर लगी मोटरें गायब मिलीं। अज्ञात चोर करीब 25 हजार रुपये कीमत की मोटरें चोरी कर ले गए।

नयाशहर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई हंसराज को सौंपी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।

Share: