PBM अस्पताल पर फिर गरमाया मामला! 30 जून को कांग्रेस करेगी कलेक्ट्रेट का घेराव, डोटासरा-जूली होंगे शामिल

25 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

पीबीएम सुधारो जनआंदोलन को कांग्रेस का समर्थन, 30 जून को होगा कलेक्ट्रेट घेराव

बीकानेर। पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं, संसाधनों की कमी और कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर चल रहा आंदोलन अब बड़ा रूप लेने जा रहा है। “पीबीएम सुधारो जनआंदोलन” को प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व का समर्थन मिल गया है।

30 जून को कलेक्ट्रेट घेराव

आंदोलन के तहत 30 जून को बीकानेर जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। इसमें राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली शामिल होंगे।

15 दिनों से जारी है धरना

आयोजकों के अनुसार पीबीएम अस्पताल में अव्यवस्थाओं, संसाधनों की कमी और कथित भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर पिछले 15 दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन चल रहा है।

10 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन

आंदोलनकारियों ने अस्पताल प्रशासन, जिला प्रशासन और संभागीय अधिकारियों को 10 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिए हैं। उनका आरोप है कि अभी तक मांगों पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई।

आंदोलनकारियों ने पीबीएम अस्पताल में सुधार के साथ कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई है।

Share: