बीकानेर। पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में पुरुष और महिला वार्ड शुरू किए गए हैं। ट्रॉमा सेंटर के निदेशक एवं अस्थिरोग विभागाध्यक्ष डॉ. बीएल खजोटिया ने दोनों वार्डों का शुभारंभ किया। इन वार्डों में कुल 41 बेड उपलब्ध कराए गए हैं।
पुरुष वार्ड में 30, महिला वार्ड में 11 बेड
ट्रॉमा सेंटर के सीएमओ डॉ. एलके कपिल ने बताया कि नए पुरुष वार्ड में 30 बेड और महिला वार्ड में 11 बेड की व्यवस्था की गई है। इससे ट्रॉमा सेंटर में मरीजों के लिए वार्ड स्तर पर अतिरिक्त बेड उपलब्ध होंगे।
चिकित्सा और नर्सिंग स्टाफ रहा मौजूद
वार्डों के शुभारंभ कार्यक्रम में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुरेंद्र चोपड़ा, नर्सिंग ऑफिसर श्योपत राम, उप नर्सिंग अधीक्षक सुखविंदर कौर, वार्ड प्रभारी सुनील वैष्णव, सुपरवाइजर छोटूराम, अमर सिंह, सूरज राम, मालाराम, विकास भगासरा, राजविंदर कौर, सविता, चंद्र प्रकाश कडेला, गजराज, श्रवण जल, लक्ष्मी, संगीता, धनराज, मेहरा, राकेश वर्मा और नर्सिंग इंचार्ज सुनील कुमार सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।






