बीकानेर पुलिस में बड़ा फेरबदल, एसपी ने 65 एएसआई के किए तबादले
बीकानेर: बीकानेर पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने 65 सहायक उपनिरीक्षकों (ASI) के तबादलों के आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत विभिन्न थानों और चौकियों में कार्यरत एएसआई को नई जगहों पर पदस्थापित किया गया है।
जारी आदेशों के अनुसार धर्माराम को दंतौर से पूगल चौकी, धर्मचंद मीणा को जसरासर से नापासर, झंवरलाल को एमपी नगर से बज्जू, बीरबलराम को गंगाशहर से महाजन तथा बन्नाराम को पूगल से महिला थाना भेजा गया है।
इसी प्रकार कविंद्र कुमार को नापासर से खाजूवाला, कुलदीप सिंह को कोटगेट से महिला थाना, महावीर प्रताप को गंगाशहर से पुलिस लाइन, महेश कुमार को श्रीडूंगरगढ़ से नोखा, मांगीलाल को गंगाशहर से खाजूवाला तथा मांगीलाल पुत्र सुखराम को खाजूवाला से हंदां स्थानांतरित किया गया है।
एसपी कार्यालय द्वारा जारी आदेशों में कुल 65 एएसआई के स्थानांतरण किए गए हैं। सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को शीघ्र अपने नवीन पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।




