बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन! 20 मुकदमों वाला हार्डकोर बदमाश पिस्टल समेत गिरफ्तार, अफीम तस्कर भी दबोचा

08 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन! 20 मुकदमों वाला हार्डकोर बदमाश पिस्टल समेत गिरफ्तार, अफीम तस्कर भी दबोचा

बीकानेर: बीकानेर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हार्डकोर बदमाश को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी कार्रवाई में एक आरोपी को 475 ग्राम अफीम के साथ दबोचने में भी सफलता हासिल की गई है।

20 मुकदमों वाला बदमाश पिस्टल सहित गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में डीएसटी, व्यास कॉलोनी थाना और नयाशहर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने हार्डकोर अपराधी तोलाराम सियाग को एक अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी तोलाराम सियाग के खिलाफ डकैती, लूट, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

475 ग्राम अफीम के साथ दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

इसी अभियान के दौरान नयाशहर थाना पुलिस ने बजरंग सीगड़ नामक आरोपी को 475 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी 5 गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़, डीएसटी प्रभारी विश्वजीत सिंह, व्यास कॉलोनी थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, नयाशहर थानाधिकारी कविता पूनिया तथा एएसआई दीपक यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बीकानेर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों और अवैध हथियार व मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share: