बीकानेर में पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर! आरोपी ने भागने की कोशिश, फिर हुआ बड़ा एक्शन

11 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर भागने की कोशिश, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर: शहर के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस के सरकारी वाहन को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी कार चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उसे पकड़ लिया गया।

इस संबंध में सदर थाना में हेड कांस्टेबल अंजु ने सुभाषपुरा निवासी गजराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। घटना 10 जुलाई की रात म्यूजियम सर्किल की बताई जा रही है।

रिपोर्ट के अनुसार म्यूजियम सर्किल पर पुलिस का सरकारी वाहन खड़ा था। इसी दौरान आरोपी ने कथित रूप से लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए सरकारी गाड़ी को टक्कर मार दी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि टक्कर जान से मारने की नीयत से मारी गई तथा इसके बाद आरोपी वाहन लेकर मौके से फरार होने का प्रयास करने लगा।

घटना के तुरंत बाद पुलिस टीम ने बीछवाल थाना पुलिस को सूचना दी। संयुक्त कार्रवाई में कार सवार आरोपी को पकड़ लिया गया।

सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Share: