बीकानेर में कल 3 घंटे बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों की पूरी लिस्ट देखें

09 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में कल 3 घंटे बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों की पूरी लिस्ट देखें

बीकानेर: विद्युत तंत्र के रखरखाव एवं पेड़ों की छंटाई के कार्य के चलते शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को शहर के कई क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली निगम के अनुसार सुबह 6:30 बजे से 9:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद

  • वृंदावन एन्क्लेव
  • वृंदावन फेज-1 एवं फेज-2
  • वृंदावन एन्क्लेव फेज-2
  • वृंदावन फेज-3 (ईस्ट ब्लॉक)
  • वृंदावन वेस्ट ब्लॉक
  • वृंदावन मुख्य कार्यालय
  • गुलाब बाग
  • बड़ा बाग
  • सहेलियों की बाड़ी
  • शास्त्री पार्क
  • सागर सेतु
  • मोदी हाउस के पास का क्षेत्र
  • गणेश एन्क्लेव
  • दिल्ली पब्लिक स्कूल
  • हिमतासर कृषि क्षेत्र एवं हिमतासर गांव
  • रायसर कृषि क्षेत्र एवं रायसर गांव
  • मंडा कॉलेज
  • मरुधर इंजीनियरिंग कॉलेज
  • जैन ढाबा के आसपास का क्षेत्र
  • हनुमान नगर
  • जयपुर रोड स्थित थोलिया डेयरी
  • सिरेमिक फैक्ट्री के आसपास का क्षेत्र
  • रायसर डेजर्ट क्षेत्र

बिजली निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लें। रखरखाव कार्य समाप्त होने के बाद विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी।

Share: