बीकानेर। शहर में विद्युत तंत्र के ट्रांसफार्मर के आवश्यक रख-रखाव कार्य के चलते मंगलवार 11 अगस्त को अलग-अलग क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार कुछ इलाकों में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक, जबकि कुछ क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक गढ़ कॉलोनी, मरुधर नगर और महिला थाना के आसपास का क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
वहीं सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक रंगोली महादेव मंदिर के पास तथा आशीर्वाद नर्सिंग होम, जवाहर नगर के पास का क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित शटडाउन अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले से पूरा कर लें और बिजली से संबंधित जरूरी उपकरणों का उपयोग सावधानीपूर्वक करें।




