बीकानेर में कल 3 घंटे बिजली रहेगी बंद, कई कॉलोनियों में रहेगा पावर कट
बीकानेर। विद्युत तंत्र के आइसोलेटर्स के रखरखाव, विद्युत लाइनों के मेंटेनेंस एवं पेड़ों की छंटाई कार्य के चलते गुरुवार 16 जुलाई को शहर के अनेक क्षेत्रों में सुबह 6:30 बजे से 9:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग के अनुसार इस दौरान बीछवाल गांव, कृषि विश्वविद्यालय, आरटीओ कार्यालय, बीकानेर जेल, रीको कॉलोनी, 10वीं बटालियन, कृषि मंडी, रोडवेज, उर्मुल डेयरी, वसंत विहार, लालगढ़ पैलेस, कर्णी सिंह स्टेडियम, समता नगर, करणी नगर, आरएसी कॉलोनी, उदासर, रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी, महादेव नगर, पेमासर रोड, विराट नगर, डिफेंस कॉलोनी, वैशाली नगर, गांधी चौक, करणी विहार, श्रीनाथ एन्क्लेव, मयूर विहार, मरुधर नगर, आर.के. पुरम, खाटू श्याम नगर, वाटिका एन्क्लेव, वैष्णो धाम, जयपुर रोड, शताब्दी कॉलोनी, सरिता विहार, वैष्णो विहार, राधा स्वामी सत्संग क्षेत्र, साईं विहार कॉलोनी, जीवन रक्षा कैंसर हॉस्पिटल, होटल वेस्टा, मंडा मोटर्स क्षेत्र, तीर्थ सेक्टर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इसके अलावा उदासर गांव, पेमासर गांव, जय श्री मिनरल्स एंड सप्लायर्स, केजी माइंस, मोदी एक्वा, हेरिटेज रिजॉर्ट, थार एक्सोटिका रिजॉर्ट, जैन ढाबा क्षेत्र, नाहटा फार्म, वृंदावन गेट, पठान कोठी सहित कई अन्य क्षेत्रों में भी निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें तथा बिजली से संबंधित उपकरणों का उपयोग निर्धारित समय से पहले कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
बिजली कटौती का समय: 16 जुलाई 2026, सुबह 06:30 बजे से 09:30 बजे तक।




