बीकानेर में कल इन इलाकों में 4 घंटे बिजली कटौती, सुबह 7:30 से बंद रहेगी सप्लाई

16 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में कल इन इलाकों में 4 घंटे बिजली कटौती, सुबह 7:30 से बंद रहेगी सप्लाई

बीकानेर। विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते गुरुवार 17 सितंबर को बीकानेर शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली कटौती का समय अलग-अलग रहेगा।

सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक बिजली बंद

विद्युत विभाग के अनुसार सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक गली नंबर 3, 4, 5 और 6 रामपुरा बस्ती, रामपुरा बाईपास तथा गली नंबर 9, 10, 4 और 5 के आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सुबह 7 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में कटौती

सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक सीताराम गेट के पास, जस्सूसर गेट के पास, एमपीएच बस्ती जस्सूसर गेट तथा विंग्स पब्लिक स्कूल के पास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

विद्युत विभाग ने बताया कि यह कटौती विद्युत लाइन के आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण की जा रही है। संबंधित क्षेत्रों के लोगों से कटौती के निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की अपील की गई है।

Share: