बीकानेर में शनिवार सुबह 3 घंटे रहेगा बिजली कट, इन इलाकों में नहीं आएगी सप्लाई

17 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में शनिवार सुबह 3 घंटे रहेगा बिजली कट, इन इलाकों में नहीं आएगी सप्लाई

बीकानेर. विद्युत तंत्र के जंपर रख-रखाव एवं पेड़ों की आवश्यक छंटाई के चलते शनिवार 18 जुलाई 2026 को शहर के कई क्षेत्रों में सुबह 6:30 बजे से 9:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग के अनुसार निर्धारित कार्य के दौरान साइंस पार्क, गुरुद्वारा क्षेत्र, शिवाजी पार्क, सिथेसिंस क्लासेज, इन्कम टैक्स कॉलोनी, कमला रेजीडेंसी, बंसल क्लासेज, आर.एस.वी. स्कूल, विवेकानंद पार्क, दयानंद पार्क, मूर्ति सर्किल, गोल मार्केट, लॉ कॉलेज और संगम पार्क सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें तथा रखरखाव कार्य में सहयोग करें।

Share: