बीकानेर में 22 अक्टूबर को कई इलाकों में बिजली कटौती, देखें प्रभावित क्षेत्रों की सूची
बीकानेर। दीपावली के मद्देनजर विद्युत तंत्र के रखरखाव के लिए गुरुवार, 22 अक्टूबर को बीकानेर शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। रखरखाव के दौरान विद्युत लाइनों, ट्रांसफार्मरों और पेड़ों की छंटाई से जुड़े कार्य किए जाएंगे। बिजली कटौती अलग-अलग क्षेत्रों में निर्धारित समय के अनुसार होगी।
सुबह 7 से 11 बजे तक
इस दौरान फड़ बाजार क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक
म्यूजियम सर्किल, केवी-1, जयपुर रोड, 30 नंबर कोठी, सादुलगंज, डूंगर कॉलेज, एईएन डी-2 ऑफिस, मेट्रो शोरूम के पास, विद्युत कॉलोनी, वाटर वर्क्स, चीफ ऑफिस, जेएनवी कॉलोनी सेक्टर 1 से 4, अंबेडकर कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, चाणक्य नगर, पॉलिटेक्निक कॉलेज, पटेल नगर, बजरंग अखाड़ा के पास, बीएसएफ जयपुर रोड, चर्च, सांगलपुरा, जेएनवी कॉलोनी सेक्टर 3 से 5 व 8, इनकम टैक्स क्वार्टर्स, साइंस पार्क, गुरुद्वारा, शिवाजी पार्क, सिंथेसिस क्लासेज, इनकम टैक्स कॉलोनी, कमला रेजीडेंसी, बंसल क्लासेज, आरएसवी स्कूल, विवेकानंद पार्क, दयानंद पार्क, मूर्ति सर्किल, गोल मार्केट, लॉ कॉलेज, संगम पार्क, एयरफोर्स, ब्रज वाटिका, डुप्लेक्स कॉलोनी, पंचशती सर्किल और आदर्श कॉलोनी सहित सादुलगंज क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक
डागा गेस्ट हाउस के पीछे, जैन ऑफिस के पास, ओसवाल श्मशान भूमि के पास, गोलछा मोहल्ला और चित्रा आइस फैक्ट्री क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।
सुबह 8 से 11 बजे तक
एमडीवी सेक्टर 3, 4 और 5, निखिल नगर, शांतिनाथ रेजीडेंसी, जय गणेश विहार, धीरज विहार, धीरज एन्क्लेव, विद्याधर नगर, वर्धमान नगर, रिद्धि-सिद्धि एन्क्लेव, शांतिनाथ वाटिका, वैभव नगर, भैरव विहार, शांतिनाथ आंगन, लक्ष्मी गार्डन, स्वराज नगर और गेमनापीर रोड क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सुबह 6 से 8 बजे तक
सोनगिरि कुएं के पास, जगमाल कुआं और प्रतापमल कुआं क्षेत्र में बिजली कटौती रहेगी।
सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक
खटीकों का मोहल्ला, कसाई बाड़ी, पाड़ा चौक, मीत मार्केट, जामा मस्जिद के पास, ताजियों की चौकी, कोटगेट के पास, विजय शॉपिंग मॉल के पास, टॉपर के पास, रामपुरिया कॉलेज के पास, दाऊजी मंदिर के पास और दाऊजी रोड क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
रखरखाव के चलते रहेगी कटौती
दीपावली से पहले विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए यह रखरखाव किया जा रहा है। संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को सलाह है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए बिजली से जुड़े जरूरी कार्य पहले ही पूरे कर लें।
Aapni Awaj | बीकानेर






