बीकानेर। शहर में विद्युत तंत्र के ट्रांसफार्मर रखरखाव कार्य के चलते गुरुवार 27 अगस्त 2026 को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी।
Also Read - बीकानेर जिले की सभी निकायों की वोटिंग तारीख बदली
इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल
गुरुवार सुबह ट्रांसफार्मर रखरखाव के दौरान निम्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी:
- वैशाली पुरम
- 220 केवी जीएसएस का बैक साइड एरिया
- द्वारकापुरी
- तिलक नगर का कुछ हिस्सा
- पीएचईडी नंबर 1
- विष्णु नगर
- पूर्णाराम भट्टा
- राजा पार्क
- सूरजपुरा
- चंद्र विहार कॉलोनी
- अशोक नगर ब्लॉक ए, बी, सी और डी
- ठाकुर जी मंदिर के पास का क्षेत्र
- तिलक नगर मस्जिद के पास का क्षेत्र
- आर-टेक मॉल
- स्वर्णजयंती ई और डी ब्लॉक
सुबह 7:30 से 10 बजे तक बिजली सप्लाई रहेगी बंद
विद्युत विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते यह शटडाउन लिया जा रहा है। विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के अनुसार बिजली आपूर्ति बाधित रहने को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां कर लें।





