बीकानेर में रविवार को बिजली कटौती, इन इलाकों में 3 घंटे गुल रहेगी बिजली
बीकानेर। शहर में विद्युत तंत्र और विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव के चलते रविवार, 27 सितंबर को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से अलग-अलग समय के लिए बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया गया है।
सुबह 7:30 से 10:30 बजे तक बिजली बंद
रविवार को सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक करणी औद्योगिक क्षेत्र फीडर नंबर 2 से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक कटौती
इसी तरह दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक एसबीआई बैंक, खतुरिया भवन, खंजाची भवन, चौपड़ा कटला, राजगढ़ ऑफिस, आई हॉस्पिटल, फोर्टिस अस्पताल और रिलायंस फेश क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विद्युत विभाग ने आवश्यक रखरखाव कार्य को देखते हुए संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के अनुसार बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले से पूरा करने की अपील की है।






