बीकानेर में शनिवार को बिजली कटौती, इन इलाकों में बंद रहेगी सप्लाई

02 Oct 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर। बीकानेर शहर के कई क्षेत्रों में आवश्यक विद्युत रखरखाव के चलते शनिवार 3 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान बिजली बंद रखी जाएगी।

Advertisement

इन इलाकों में सुबह 8 से 11 बजे तक बिजली बंद

मुरलीधर व्यास नगर चौराहा क्षेत्र में शनिवार सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

इन इलाकों में सुबह 7 से 9 बजे तक कटौती

सेंट एनएन स्कूल के पास सर्वोदय बस्ती, मोहर्रम चौकी के पास सर्वोदय बस्ती, कृपाल भैरूजी मंदिर के पास तथा नरसिंह सागर तालाब के पास सर्वोदय बस्ती क्षेत्र में सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग ने आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Advertisement
Share: