बीकानेर में गुरुवार को इतने घंटे बिजली बंद, इन इलाकों में रहेगी सप्लाई बाधित
बीकानेर। बीकानेर शहर के कई इलाकों में गुरुवार 3 सितंबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत तंत्र में केमिकल जॉइंटिंग, 33 केवी लाइन, फीडर रखरखाव और पेड़ों की छंटाई से जुड़े आवश्यक कार्यों के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली बंद रहेगी।
सुबह 7 से 10 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद
प्रातः 07:00 बजे से 10:00 बजे तक केसर देसर चौक के पास, महिला मंडल स्कूल के पास, पिंक मॉडल स्कूल के पास, कुचिलपुरा के पास, आरके कॉम्प्लेक्स तथा जूनागढ़ किले के पीछे का क्षेत्र प्रभावित रहेगा।
सुबह 7 से 11 बजे तक इन इलाकों में कटौती
प्रातः 07:00 बजे से 11:00 बजे तक सिक्कों का मोहल्ला, सिटी कोतवाली, आचार्य श्री राम विद्यालय, खड़गावतों का मोहल्ला एवं आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक यहां बिजली बंद
दोपहर 03:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक सिटी कोतवाली, लोहारों का मोहल्ला, रामपुरिया हवेली रोड एवं आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
करणी नगर पुलिस कॉलोनी में सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक कटौती
प्रातः 07:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक करणी नगर पुलिस कॉलोनी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
सुबह 6 से 9 बजे तक औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली बंद
प्रातः 06:00 बजे से 09:00 बजे तक ध्रुव इंजीनियरिंग, श्री ऊनी डीटीआर-1 व 2, अशोक डीटीआर-1, केएन उद्योग, केएन इंडस्ट्रीज, भारत हार्डवेयर, बंशी ऊनी, एमएल वूलन, अन्नपूर्णा टाइल्स डीटीआर-1 व 2, बिस्मिल रिबिक डीटीआर-1 व 2, धुंधवाल एग्रो, एमआर इंटरप्राइजेज, माहेश्वरी वूलेन मिल, रेट्रो इंडिया, मेघराज बॉडी बिल्डर डीटीआर-1 व 2, रेटको इंडस्ट्रीज डीटीआर, एमएल तेल मिल, एमएस सुविधा पापड़, भवानी वूल्टेस, बीआर वूलेन, चांडक फूड प्रा. लिमिटेड, जिंदल इम्पेक्स प्रा. लिमिटेड, जीएचआर इंडस्ट्रीज, राठौड़ आयरन डीटीआर-1 व 2, शेखावत इंडस्ट्रीज डीटीआर-1, एमडीके, ओम टाइल्स, पंकज कृषि, विनायक आटा, ममता स्टील, जोशी ट्रेडिंग, शेखावत इंडस्ट्रीज डीटीआर-2, माहेश्वरी मसाला डीटीआर-1 व 2 तथा एसएस खाद्य उत्पाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
सुबह 7 से 9:30 बजे तक इन क्षेत्रों में कटौती
प्रातः 07:00 बजे से 09:30 बजे तक राणीसती धर्म कांटा के आसपास के क्षेत्र तथा करणी रीको के सामने पूगल रोड क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सुबह 7 से 10 बजे तक इन कॉलोनियों में बिजली बंद
प्रातः 07:00 बजे से 10:00 बजे तक शिव शक्ति नगर, आदर्श विद्या मंदिर स्कूल, लोहार कॉलोनी, घड़सीसर गांव, नारायण कॉलोनी, श्री राम कॉलोनी, बसंत कुंज और तुलसी विहार कॉलोनी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली कटौती क्यों रहेगी?
विद्युत विभाग के अनुसार विद्युत तंत्र के केमिकल जॉइंटिंग, 33 केवी लाइन, फीडर रखरखाव और पेड़ों की छंटाई जैसे आवश्यक कार्यों के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी।
अलग-अलग क्षेत्रों में निर्धारित समय के अनुसार बिजली बंद रहेगी। उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले से पूरा रखने और विद्युत आपूर्ति बहाल होने तक सहयोग करने की अपील की गई है।





