बीकानेर में कल सुबह 3 घंटे बिजली रहेगी बंद, करणी औद्योगिक क्षेत्र के इन इलाकों में रहेगा पावर कट

23 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर. शहर में विद्युत तंत्र से जुड़े अत्यावश्यक रखरखाव कार्य के चलते शुक्रवार को कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कंपनी ने निर्धारित समय के दौरान संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

सुबह 6:30 बजे से 9:30 बजे तक रहेगा पावर कट

बिजली कंपनी के अनुसार शुक्रवार को सुबह 6:30 बजे से 9:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान करणी औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े डी-6 फीडर पर आवश्यक तकनीकी कार्य किए जाएंगे।

इन क्षेत्रों में नहीं रहेगी बिजली

पावर कट के दौरान डी-6 करणी औद्योगिक क्षेत्र फीडर नंबर 1, 2, 3 और 4 से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले से निपटाने तथा असुविधा से बचने के लिए सहयोग करने की अपील की है।

Share: