बीकानेर। बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4-5 पर रविवार सुबह करीब सवा नौ बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हलचल मच गई। सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके बाद खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादार एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। जीआरपी थाना पुलिस के पीडी वर्मा मय टीम की निगरानी में शव को एंबुलेंस से पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है और मामले की जांच जारी है।





