बीकानेर: अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रणजीतपुरा थाना पुलिस ने 1 किलो 343 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ जब्त कर उसके खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया है।
1.343 किलो डोडा पोस्त बरामद
पुलिस के अनुसार आरोपी रामचन्द्र पुत्र राजाराम, जाति भादू बिश्नोई, उम्र 36 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 07, चक 04 आरएम, रणजीतपुरा, जिला बीकानेर के कब्जे से कुल 1.343 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया।
NDPS Act में मामला दर्ज
पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 8/15, 29 NDPS Act के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।




