बीकानेर में रतन बिहारी पार्क से बाइक चोरी, कोटगेट पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बीकानेर: शहर में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं के बीच कोटगेट थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बाइक भी बरामद की है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
13 अक्टूबर को रतन बिहारी पार्क से चोरी हुई थी बाइक
पुलिस के अनुसार, परिवादी ने 15 अक्टूबर को बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि उसकी बाइक अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। इस पर कोटगेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने आकाश पुत्र उमाशंकर को दस्तयाब कर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने 13 अक्टूबर को रतन बिहारी पार्क से बाइक चोरी करने की वारदात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली।
एसपी के निर्देशन में हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी की टीम ने की। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
इन पुलिसकर्मियों की टीम रही शामिल
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, सुनील यादव, हेतराम, संपत और संजय शामिल रहे।






