बीकानेर में चुनाव से पहले रौबीलों का अनोखा अंदाज! अब लोगों से करेंगे मतदान की अपील

06 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर। नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान तेज हो गया है। रविवार को मोहता चौक में रौबीलों द्वारा आमजन से मतदान की अपील का अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वीप टीम ने बीकानेर की प्रसिद्ध रौबीली परंपरा से जुड़े लोगों से संवाद कर उन्हें अधिकाधिक मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने की अपील की।

Advertisement

रौबीलों से की मतदान की अपील की जिम्मेदारी संभालने की अपील

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशांत जैन और स्वीप प्रभारी एवं सीईओ जिला परिषद श्रीमती शैलजा पांडे के निर्देशन में स्वीप टीम मोहता चौक पहुंची। टीम ने बीकानेर के प्रसिद्ध रौबीलों श्री गिरधर व्यास, श्री अनिल बौड़ा सहित अन्य रौबीलों से मुलाकात कर मतदान जागरूकता को लेकर चर्चा की।

स्वीप टीम ने रौबीलों से आग्रह किया कि वे अपनी विशिष्ट राजस्थानी वेशभूषा और प्रभावशाली व्यक्तित्व के माध्यम से आमजन को मतदान के लिए प्रेरित करें।

रौबीलों की पहचान का मिलेगा फायदा

स्वीप सह प्रभारी एवं पीआरओ श्री सुरेश बिश्नोई ने कहा कि बीकानेर के रौबीलों की पहचान प्रदेशभर में है। अपनी पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा और विशिष्ट व्यक्तित्व के कारण रौबीलों का आमजन के बीच विशेष प्रभाव है।

उन्होंने कहा कि रौबीलों द्वारा मतदान के लिए की जाने वाली अपील मतदाता जागरूकता अभियान को और प्रभावी बना सकती है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता का मतदान करना आवश्यक है।

स्वीप गतिविधियों की दी जानकारी

पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक श्री महेश व्यास और स्वीप के सह समन्वयक श्री गोपाल जोशी ने रौबीलों से संवाद करते हुए स्वीप गतिविधियों और मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी।

उन्होंने रौबीलों से कहा कि वे अपनी पहचान और सामाजिक प्रभाव का उपयोग करते हुए लोगों तक मतदान के महत्व का संदेश पहुंचाएं और आगामी नगरीय निकाय चुनाव में अधिकाधिक मतदान के लिए आमजन को प्रेरित करें।

स्वीप टीम के सदस्य रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान स्वीप टीम के श्री प्रशांत जोशी, श्री रामकिशन सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के जरिए मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने और चुनाव में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर प्रशासन की ओर से अलग-अलग माध्यमों से मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में अब बीकानेर के रौबीले भी मतदान का संदेश आमजन तक पहुंचाएंगे।

Share: