बीकानेर में 12.18 ग्राम एमडीएमए के साथ दो युवक गिरफ्तार

29 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में 12.18 ग्राम एमडीएमए के साथ दो युवक गिरफ्तार

बीकानेर। डीएसटी बीकानेर की सूचना पर सदर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों के कब्जे से थैली सहित 12.18 ग्राम संदिग्ध एमडीएमए बरामद हुआ है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार 29 सितंबर की रात गश्त के दौरान कोरियों का मोहल्ला स्थित बाबा रामदेवजी मंदिर के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रोककर पूछताछ की गई। नियमानुसार तलाशी लेने पर उनके पास प्लास्टिक की थैली में संदिग्ध एमडीएमए मिला। थैली सहित इसका कुल वजन 12.18 ग्राम बताया गया है।

दोनों युवक बीकानेर के रहने वाले

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोमील पुत्र फारूक (21) और सोयब पुत्र फारूक (19), दोनों निवासी भुट्टों का बास, बीकानेर के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों युवकों के मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। सदर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 और 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच उपनिरीक्षक रतनाराम गोदारा को सौंपी गई है।

मादक पदार्थ के स्रोत की जांच

पुलिस अब बरामद मादक पदार्थ के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जांच कर रही है। कार्रवाई डीएसटी प्रभारी सुरेन्द्र पचार के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल गणेश की भी कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement
Share: