बीकानेर में सूने मकान में बड़ी चोरी: ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी ले गए चोर
बीकानेर। शहर के सदर थाना क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घर बंद कर बाहर गई थी परिवार
पुलिस के अनुसार सादुल कॉलोनी निवासी गौराांगी राय ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादिया ने बताया कि 17 जून से 28 जून 2026 के बीच वह घर से बाहर थी। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया।
सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी
चोर घर से सोने का सेट, मंगलसूत्र, कानों के टॉप्स, सोने की चेन, अंगूठियां, कड़े, झुमके, चांदी के सिक्के, चांदी के बर्तन सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। इसके अलावा घर में रखी करीब 15 से 20 हजार रुपए की नकदी भी गायब मिली।
परिवादिया के अनुसार किरायेदार के कमरे से भी सोने की चेन, पेंडेंट और नकदी चोरी हुई है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




