श्रीडूंगरगढ़ और लूणकरणसर में सरपंच चुनाव के नतीजे घोषित, कई पंचायतों में कांटे की टक्कर

06 Nov 2026 BIKANER
Advertisement
श्रीडूंगरगढ़ और लूणकरणसर में सरपंच चुनाव के नतीजे घोषित, कई पंचायतों में कांटे की टक्कर | Aapni Awaj

श्रीडूंगरगढ़ और लूणकरणसर में सरपंच चुनाव के नतीजे घोषित, कई पंचायतों में कांटे की टक्कर

बीकानेर | Aapni Awaj

Advertisement

बीकानेर जिले में पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण के तहत श्रीडूंगरगढ़, लूणकरणसर और रिड़ी क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में हुए सरपंच चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं। 112 ग्राम पंचायतों के लिए हुए मतदान के बाद देर शाम से मतगणना के परिणाम घोषित होने शुरू हुए। जीत की खबर मिलते ही समर्थकों ने कई जगह होली और दीपावली जैसा जश्न मनाया।

श्रीडूंगरगढ़ की 54 ग्राम पंचायतों और लूणकरणसर की 48 ग्राम पंचायतों के परिणामों में कई प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की, वहीं कुछ पंचायतों में मुकाबला बेहद करीबी रहा। लूणकरणसर की चार ग्राम पंचायतों में निर्विरोध निर्वाचन पहले ही हो चुका है।

श्रीडूंगरगढ़ की ग्राम पंचायतों के सरपंच विजेता

  • धीरदेसर पुरोहितान – परमेश्वरी देवी, 286 वोट से विजयी
  • हेमासर – चुन्नी देवी स्वामी, 645 वोट से विजयी
  • गुसाईसर बड़ा – कौशल्या देवी सारस्वत, 478 वोट से विजयी
  • उदरासर – किशनाराम गोदारा, 222 वोट से विजयी
  • लिखमीदेसर उतरदा – सुमन देवी, 25 वोट से विजयी
  • बींझासर – वसुन्धरा देवी, 270 वोट से विजयी
  • लखासर – गोवर्धन खिलेरी, 42 वोट से विजयी
  • जालबसर – ओमप्रकाश सारण, 322 वोट से विजयी
  • लोठेरा – जेठाराम, 9 वोट से विजयी
  • दुसारणा – दानाराम सेरडिया, 83 वोट से विजयी
  • गोपालसर – कमला, 3 वोट से विजयी
  • आडसर – भगवती प्रसाद जोशी, 600 वोट से विजयी
  • सुरजनसर – भंवरी देवी, 304 वोट से विजयी
  • केऊ – आसुराम, 70 वोट से विजयी
  • कितासर बिदावतान – भंवरी देवी, 161 वोट से विजयी
  • कितासर भाटियान – ग्यारसी देवी, 693 वोट से विजयी
  • जाखासर भोमसिंहावतान – बन्नाराम मेघवाल, 206 वोट से विजयी
  • सोनियासर शिवदान सिंह – सुमित्रा, 230 वोट से विजयी
  • जैतासर – ओमप्रकाश सैन, 277 वोट से विजयी
  • पुदंलसर – विद्यादेवी पुत्री मेघसिंह, 333 वोट से विजयी
  • जैसलसर – नानूदेवी चांदराम चाहर, 216 वोट से विजयी
  • देराजसर – परमेश्वरी देवी, 71 वोट से विजयी
  • डेलवा – विमला देवी, 456 वोट से विजयी
  • सातलेरा – मालाराम तावनिया, 331 वोट से विजयी
  • सूडसर – कोडाराम भादू, 599 वोट से विजयी
  • दुलचासर – खेताराम महिया, 200 से अधिक वोट से विजयी
  • कुंतासर – पुरखाराम सहू, 341 वोट से विजयी
  • धनेरू – त्रिलोकचंद, 58 वोट से विजयी
  • कुनपालसर – कमला देवी, 72 वोट से विजयी
  • लाखनसर – जमना देवी, 90 वोट से विजयी
  • ठुकरियासर – बीरबल देहडू, 502 वोट से विजयी
  • बेनीसर – रूपादेवी, 208 वोट से विजयी
  • जोधासर – अजीत सिंह, 193 वोट से विजयी
  • माणकरासर – चुन्नी देवी, 3 वोट से विजयी
  • मिंगसरिया – मनोज कुमार, 13 वोट से विजयी
  • इंदपालसर सांखला – विमला देवी, 17 वोट से विजयी
  • कोटासर – पार्वती, 31 वोट से विजयी
  • कल्याणसर पुराना – घमीदेवी, 47 वोट से विजयी
  • बिग्गा – सम्पत फौजी, 81 वोट से विजयी
  • तोलियासर – ज्योति राजपुरोहित, 111 वोट से विजयी
  • राजेडू – श्रवण कुमार, 241 वोट से विजयी
  • सेरूणा – प्रेम भादू, 288 वोट से विजयी
  • समंदसर – पोमाराम, 299 वोट से विजयी
  • ऊपनी – तुलसी देवी, 311 वोट से विजयी
  • मोमासर – मनफूल गोदारा, 471 वोट से विजयी
  • बिग्गाबास रामसरा – रामेश्वर लाल, 593 वोट से विजयी
  • बाना – मेनका देवी, 137 वोट से विजयी
  • बरजांगसर – जगदीश प्रसाद, 208 वोट से विजयी
  • टेऊ – टीकूराम, 137 वोट से विजयी
  • रिड़ी – हेतराम जाखड़
  • सतासर – मंगेज कंवर, 934 वोट से विजयी

लूणकरणसर की चार पंचायतों में निर्विरोध निर्वाचन

लूणकरणसर क्षेत्र की चार ग्राम पंचायतों में सरपंच का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इनमें बडेरण से जगदीश धतरवाल, पीपेरा से कोमल बोथरा, राजासर उर्फ करणीसर से भंवर सिंह और रोझां नंदराम रोझ से निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

लूणकरणसर की ग्राम पंचायतों के सरपंच विजेता

  • नाथवाना – सलोचना गोदारा, 75 वोट से विजयी
  • सुई – अन्नी देवी, 113 वोट से विजयी
  • धीरेरा – सीता देवी, 346 वोट से विजयी
  • रामबाग – जगदीश सहारण, 1557 वोट से विजयी
  • मोहकमपुरा – रेवंतराम गोदारा, 320 वोट से विजयी
  • कपूरीसर – सोना देवी, 381 वोट से विजयी
  • शेखसर – पारा देवी, 346 वोट से विजयी
  • खोडाला – कैलाश, 143 वोट से विजयी
  • गारबदेसर – चेतराम, 218 वोट से विजयी
  • ढाणी पांडूसर – चेतराम नायक, 110 वोट से विजयी
  • साबनिया – देशराज मेघवाल, 625 वोट से विजयी
  • नकोदेसर – सरस्वती देवी, 138 वोट से विजयी
  • उमलकीसर – त्रिलोकाराम, 145 वोट से विजयी
  • मनाफरसर – श्रवणराम, 546 वोट से विजयी
  • गोपल्याण – संतोष देवी, 152 वोट से विजयी
  • उदाना – आत्माराम पूनिया, 943 वोट से विजयी
  • रामसरा – ब्रह्मा देवी, 489 वोट से विजयी
  • शेरपुरा – संतोष सियाग, 891 वोट से विजयी
  • सोढवाली – सीता कंवर, 428 वोट से विजयी
  • सहनीवाला – दीप कंवर, 571 वोट से विजयी
  • पंचारा – आसी देवी, 467 वोट से विजयी
  • बालादेसर – पुरखाराम, 240 वोट से विजयी
  • राजपुरा हुडान – शीशपाल, 78 वोट से विजयी
  • अर्जनसर स्टेशन – लक्ष्मीनारायण, 347 वोट से विजयी
  • चकजोड – राधा देवी, 129 वोट से विजयी
  • महाजन – सावित्रि देवी, 1317 वोट से विजयी
  • भीखनेरा – मुखराम धतरवाल
  • अजीतमाना – मदनलाल, 145 वोट से विजयी
  • मकड़ासर – सत्यपाल, 45 वोट से विजयी
  • बामनवाली – द्रोपदी, 117 वोट से विजयी
  • खियेरां – बबीता, 25 वोट से विजयी
  • खोखराना – फूसी देवी, 377 वोट से विजयी
  • हंसेरा – नारायण राम, 183 वोट से विजयी
  • कुजटी – कमणी, 459 वोट से विजयी
  • कालू – नानू देवी, 292 वोट से विजयी
  • सहजरासर – नथीराम, 808 वोट से विजयी
  • कागासर – भागीरथ, 212 वोट से विजयी
  • रावासर – मूली देवी, 896 वोट से विजयी
  • कांकडवाला – जिनका देवी, 64 वोट से विजयी
  • जैतपुर – सुमन यादव, 32 वोट से विजयी
  • बखूसर – कुमारी बाला, 77 वोट से विजयी
  • सरूनाणा – भंवरी देवी, 428 वोट से विजयी
  • भाडेसा – सुनीता देवी, 517 वोट से विजयी
  • डूडी वाला – राधा देवी, 378 वोट से विजयी

कई पंचायतों में बड़े अंतर से जीत

श्रीडूंगरगढ़ में सतासर से मंगेज कंवर ने 934 वोट और लूणकरणसर में रामबाग से जगदीश सहारण ने 1557 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। महाजन में सावित्रि देवी 1317 वोट से विजयी रहीं। वहीं गोपालसर और माणकरासर में जीत का अंतर महज 3 वोट रहा, जबकि लोठेरा में जेठाराम 9 वोट से जीते।

Aapni Awaj

राजस्थान की ताजा खबरों और स्थानीय समाचारों के लिए Aapni Awaj के साथ जुड़े रहें।

Advertisement
Share: