बीकानेर: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

12 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर: सदर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत का मामला सामने आया है। मृतक के पुत्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार जामसर निवासी गनी खां पुत्र मुस्ताक (47) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 मई की शाम करीब 5 बजे उनके पिता मुस्ताक कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो नंबर RJ07 UB 2320 का चालक कथित रूप से तेज गति और गलत दिशा से वाहन चलाते हुए आया तथा उनके पिता को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल बुजुर्ग को तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

सदर थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई वेदपाल को सौंपी गई है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Share: