बीकानेर में आत्मरक्षा और साफा प्रशिक्षण शिविर का समापन कल, पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी होंगे मुख्य अतिथि
बीकानेर। क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट, बीकानेर संभाग की ओर से आयोजित आत्मरक्षा एवं साफा प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह रविवार, 28 जून को आयोजित किया जाएगा। समारोह में राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री देवी सिंह भाटी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
यह आयोजन श्री आशापुरा कलेक्शन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित आत्मरक्षा एवं साफा प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर होगा। कार्यक्रम का आयोजन बीदासर हाउस, तीर्थ स्तंभ, बीकानेर में शाम 5:15 बजे से किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि शिविर के दौरान प्रतिभागियों को आत्मरक्षा के गुर के साथ-साथ पारंपरिक साफा बांधने का प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम को लेकर क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट बीकानेर संभाग के अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया, श्री आशापुरा कलेक्शन के विक्रम सिंह चौहान, आत्मरक्षा प्रशिक्षक सोनलबा परिहार और शिविर संयोजक प्रदीप सिंह चौहान ने आमजन से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।




