बीकानेर. कोतवाली थाना क्षेत्र के श्रीराम मार्केट में अज्ञात चोरों ने एक दुकान और मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दुकान और घर से नकदी-जेवरात चोरी
पुलिस के अनुसार श्रीराम मार्केट निवासी महेन्द्र कुमार छाजेड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8 जुलाई की रात अज्ञात चोर उनकी दुकान और मकान में घुस गए। चोर दुकान से करीब 1 लाख 12 हजार रुपये नकद तथा घर से 15 हजार रुपये नकद, दो सोने की अंगूठियां और चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
परिवादी की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक हंसराज कर रहे हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।




