बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र के श्रीरामसर स्थित कृष्णा कॉलोनी में बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में घुसे और सोने की रखड़ी, चांदी की चार जोड़ी पायल, 25 हजार रुपए नकद और बच्चों के दो गुल्लक चोरी कर ले गए। घटना के समय परिवार के सदस्य घर से बाहर गए हुए थे।
घर लौटने पर पता चला चोरी का
पुलिस को दी रिपोर्ट में जेठीदेवी गहलोत ने बताया कि 7 अक्टूबर को शाम करीब 4 बजे से रात 9 बजे के बीच वह परिवार के साथ गंगाशहर में चांदमलजी के बाग के पास स्थित अपने पीहर गई हुई थीं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। परिवार के वापस लौटने पर चोरी का पता चला।
जेवर, नकदी और बच्चों के गुल्लक चोरी
रिपोर्ट के अनुसार, चोर घर से सोने की रखड़ी, चांदी की चार जोड़ी पायल, 25 हजार रुपए नकद और दो बच्चों के गुल्लक ले गए। घटना के बाद पीड़िता ने गंगाशहर थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
जेठीदेवी गहलोत ने 8 अक्टूबर को गंगाशहर थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई मदनलाल को सौंपी गई है। पुलिस अज्ञात चोरों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।







