बीकानेर: सुदर्शन नगर में पुलिस की दबिश, तीन महिलाएं मिलीं; मकान मालिक से पूछताछ
बीकानेर: शहर के सुदर्शन नगर में रविवार दोपहर स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने एक मकान पर दबिश दी। मौके पर तीन महिलाएं मिलीं, जबकि मकान मालिक को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पुलिस के अनुसार, मौके पर ऐसी कोई बात सामने नहीं आई, जिससे अनैतिक गतिविधि होने की पुष्टि हो सके।
स्थानीय लोगों ने की थी शिकायत
मिली जानकारी के अनुसार, सुदर्शन नगर के कुछ निवासी लंबे समय से एक मकान में महिलाओं और युवकों के आने-जाने को लेकर शिकायत कर रहे थे। रविवार को मोहल्लेवासियों ने नाराजगी जताई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
तीन महिलाओं को मौके पर छोड़ा
पुलिस की दबिश के दौरान मकान में तीन महिलाएं मिलीं। पुलिस ने उनसे पूछताछ की और बाद में उन्हें मौके से जाने दिया। वहीं, मकान मालिक को आगे की पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया।
थानाधिकारी ने कही ये बात
जेएनवीसी थानाधिकारी देवेंद्र के अनुसार, सुदर्शन नगर के एक मकान में महिलाओं की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर शिकायत मिली थी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई की। मौके पर तीन महिलाएं मिलीं, लेकिन ऐसी कोई बात सामने नहीं आई जिससे अनैतिक गतिविधि होने की पुष्टि हो। इसलिए महिलाओं को मौके पर ही छोड़ दिया गया, जबकि मकान मालिक को पूछताछ के लिए थाने लाया गया।
फिलहाल मामले में किसी अनैतिक गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की ओर से की गई पूछताछ और जांच के आधार पर ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।
Aapni Awaj | Bikaner News






