बीकानेर में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, 29 वर्षीय युवक की मौत

29 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, 29 वर्षीय युवक की मौत

बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र में गंगानगर रोड पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा 27 सितंबर की रात करीब 9:20 बजे जैसलमेर बाईपास से करीब 12 किलोमीटर दूर बीकानेर की तरफ हुआ।

Advertisement

खारा निवासी चेतनराम मेघवाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई देवीलाल (29) पुत्र नारायणराम टाटा ट्रक नंबर RJ 21 GE 3841 लेकर बीकानेर से खारा की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आए ट्रक नंबर RJ 50 GA 0719 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए देवीलाल के ट्रक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि देवीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर पनालाल और दिनेश मौके पर पहुंचे और परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने चेतनराम की रिपोर्ट के आधार पर ट्रक नंबर RJ 50 GA 0719 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक लाभूराम कर रहे हैं।

Advertisement
Share: