बीकानेर में फूटा हिंदू संगठनों का गुस्सा! राहुल गांधी और पप्पू यादव का पुतला फूंका, श्रीराम मंदिर मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन

06 Aug 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, बीकानेर महानगर के तत्वावधान में गुरुवार को स्थानीय कोटगेट पर संसद परिसर में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे को लेकर कुछ सांसदों द्वारा किए गए कथित प्रदर्शन के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सांसद राहुल गांधी और पप्पू यादव के प्रतीकात्मक पुतलों का दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और सनातन आस्था के सम्मान की बात कही तथा संबंधित नेताओं के कथित व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की।

विश्व हिंदू परिषद बीकानेर महानगर अध्यक्ष रामरतन धारणीया ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और उसके चढ़ावे को लेकर राजनीतिक मंचन करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज अपनी धार्मिक आस्था पर किसी भी प्रकार का प्रहार स्वीकार नहीं करेगा और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वसुंधरानंद जी महाराज ने कहा कि संत समाज सनातन परंपरा के सम्मान की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और इस प्रकार की घटनाओं की निंदा करता है। उन्होंने लोगों से सनातन धर्म की मर्यादा बनाए रखने का आह्वान किया।

विभाग मंत्री विनोद सेन ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल देशभर में हिंदू समाज की आस्था और सम्मान की रक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यदि इस प्रकार की घटनाएं होती हैं तो संगठन लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करेगा।

इस अवसर पर महानगर मंत्री राजेंद्र सोनी, सह मंत्री आनंद गुप्ता, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख हरिकिशन व्यास, बसंत शर्मा, हरीश सैनी, बजरंग दल जिला संयोजक बजरंग तंवर, प्रखंड संयोजक ऋषि पारीक, अनमोल शर्मा, तुषार सोनी, हर्षित सोनी, नंदकिशोर गहलोत, दाऊलाल धारू, अजय तंवर, योगेश गहलोत, करण सोलंकी, मनीष सोलंकी, हिमांशु अग्रवाल, राजू गहलोत, रामजी लोहार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share: