राघवदास जी भोमियाजी महाराज का वार्षिक मेला 25 सितंबर को

23 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

सोवा में राघवदास जी भोमियाजी महाराज का वार्षिक मेला 25 सितंबर को

नोखा/बीकानेर। तहसील नोखा के ग्राम सोवा में श्री राघवदास जी भोमियाजी महाराज का वार्षिक मेला एवं पवित्र ओरण परिक्रमा 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित की जाएगी। आयोजन को लेकर ग्रामवासियों और सेवा समिति की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

श्री राघवदास जी सेवा समिति, सोवा के अनुसार धार्मिक आयोजन की शुरुआत शुक्रवार तड़के सुबह 4 बजे विधिवत जोत प्रज्वलित कर की जाएगी। इसके बाद मेले और ओरण परिक्रमा में क्षेत्र सहित दूर-दराज से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और दर्शन व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

समिति और ग्रामवासियों ने श्रद्धालुओं से आयोजन के दौरान शांति एवं अनुशासन बनाए रखने तथा व्यवस्थाओं में सहयोग करने की अपील की है।

Share: