बीकानेर में महिला की शिकायत, लोन चुकाने के बाद भी वसूली का आरोप
बीकानेर। मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। महिला ने आरोप लगाया है कि लोन की राशि जमा करने के बाद भी उससे दोबारा रुपए मांगे जा रहे हैं।
राधा देवी ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2016 में उसने 20 हजार रुपए का लोन लिया था और उसे चुका दिया गया था। इसके बावजूद आरोपी कथित रूप से परेशान कर रहे हैं।
धमकी देने का लगाया आरोप
शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि रुपए नहीं देने पर उसे झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने परिवाद के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब पूरे मामले की जांच की जा रही है।




