लूणकरणसर में बाइक फिसली, दो भाई गंभीर घायल; नायरा पेट्रोल पंप के पास हादसा
लूणकरणसर। बुधवार रात रोझा रोड पर एक बाइक फिसलने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा नायरा पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ। घटना के बाद राहगीरों ने सामाजिक संस्था टाइगर फोर्स के अध्यक्ष महिपाल सिंह को सूचना दी। सूचना मिलते ही महिपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
बाइक फिसलने से दोनों भाई घायल
महिपाल सिंह के अनुसार पतराम और महेंद्र पुत्रगण पेमाराम भोपा, निवासी 465 आरडी छत्तरगढ़, बाइक से रोझा रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नायरा पेट्रोल पंप के पास अचानक बाइक फिसल गई, जिससे दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
टाइगर फोर्स की टीम ने पहुंचाया अस्पताल
हादसे की सूचना राहगीरों ने टाइगर फोर्स अध्यक्ष महिपाल सिंह को दी। इसके बाद वह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
पुलिस ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायलों की स्थिति की जानकारी लेने के साथ घटना स्थल का मौका मुआयना किया। बाइक फिसलने के कारणों को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।
फिलहाल दोनों घायलों का उपचार बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में किया जा रहा है।





