बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ एवं आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी के निर्देशानुसार तथा भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की सहमति से भाजपा आईटी विभाग बीकानेर देहात की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है।
भाजपा आईटी विभाग बीकानेर देहात के जिला संयोजक सुरेंद्र स्वामी ने जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की। जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि निशा लिम्बा, श्रवण खीचड़, रेवंत सैन एवं नरेंद्र चौहान को जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया है।
इन कार्यकर्ताओं को बनाया गया जिला सदस्य
भाजपा आईटी विभाग में अमित गोयल, जगदीश गोदारा, चंद्रमोहन डाल, गणपत गोदारा, रूपाराम बावरी, मांगूसिंह राजपूत एवं जयदयाल सुथार को जिला सदस्य मनोनीत किया गया है।
डिजिटल संगठन को मिलेगा नया विस्तार
भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने तथा पार्टी की रीति-नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं को सोशल मीडिया एवं आईटी प्लेटफॉर्म के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने में आईटी विभाग की अहम भूमिका रहेगी।
उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।



