CBSE ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

07 Nov 2026 BIKANER
Advertisement
CBSE ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट, 16 फरवरी से एग्जाम | Aapni Awaj

CBSE ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

बीकानेर | Aapni Awaj

Advertisement

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। बोर्ड ने परीक्षा शुरू होने से करीब 101 दिन पहले ही डेटशीट जारी की है, ताकि विद्यार्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 10वीं में 83 विषयों की परीक्षाएं आयोजित होंगी, जिनमें 26.5 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। वहीं, कक्षा 12वीं में 121 विषयों की परीक्षा होगी और इसमें करीब 19.8 लाख से ज्यादा विद्यार्थी भाग लेंगे। सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी।

कॉमन विषयों के बीच रखा पर्याप्त अंतर

CBSE ने परीक्षा कार्यक्रम तैयार करते समय विद्यार्थियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा है। कॉमन विषयों की परीक्षाओं के बीच पर्याप्त अंतर दिया गया है, जिससे छात्रों को एक परीक्षा के बाद दूसरी परीक्षा की तैयारी के लिए समय मिल सके।

बोर्ड के अनुसार, करीब 40 हजार विषय संयोजनों को ध्यान में रखकर डेटशीट तैयार की गई है, ताकि किसी भी विद्यार्थी के दो विषयों की परीक्षाएं एक ही दिन न पड़ें।

एंट्रेंस परीक्षाओं को ध्यान में रखकर बनाया शेड्यूल

कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए भी परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया गया है। कोशिश की गई है कि बोर्ड परीक्षाएं प्रवेश परीक्षाओं से पहले समाप्त हो जाएं, जिससे विद्यार्थियों को आगे की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे पूरी डेटशीट

CBSE की ओर से जारी की गई पूरी डेटशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर उपलब्ध है। विद्यार्थी वेबसाइट पर जाकर अपनी कक्षा और विषय के अनुसार परीक्षा की तारीख और समय की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Aapni Awaj

शिक्षा, राजस्थान और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए Aapni Awaj के साथ जुड़े रहें।

Advertisement
Share: