छतरगढ़-सूरतगढ़ रोड पर फिसली बाइक, युवक घायल, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल

23 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

छतरगढ़. छतरगढ़-सूरतगढ़ रोड पर आरडी 545 के पास बुधवार दोपहर बाइक फिसलने से एक युवक घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को राजकीय अस्पताल, छतरगढ़ पहुंचाया।

बाइक फिसलने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 2 बजे आरडी 545 के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में जयदेव सिंह पुत्र जयवीर सिंह, निवासी सूरतगढ़ घायल हो गए।

पुलिस ने ली घटना की जानकारी

घटना की सूचना मिलने पर छतरगढ़ थाना के एएसआई रामचरण मीणा एवं कांस्टेबल चंदन राजकीय अस्पताल पहुंचे और घायल से घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Share: