CM भजनलाल शर्मा 14-15 अगस्त को बीकानेर में, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम और रूट

13 Aug 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 14 और 15 अगस्त को दो दिवसीय बीकानेर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 14 अगस्त को मेघासर में मेघोजी की अश्वारूढ़ प्रतिमा का लोकार्पण और जनसभा से मुख्यमंत्री के दौरे की शुरुआत होगी। वहीं 15 अगस्त को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ध्वजारोहण करेंगे।

14 अगस्त को ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

शाम 4:00 बजे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हेलीकॉप्टर से अनूपगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद मेघासर के लिए रवाना होंगे।

मेघासर: मुख्यमंत्री मेघासर में मेघोजी की अश्वारूढ़ प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

शाम 5:30 बजे: मुख्यमंत्री मेघासर से हेलीकॉप्टर द्वारा स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। यहां वे प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

शाम 6:00 बजे: कृषि विश्वविद्यालय में मूंधड़ा मेमोरियल मेडिसिन विंग का उद्घाटन करेंगे।

शाम 7:00 से 8:00 बजे: मुख्यमंत्री वेटरनरी विश्वविद्यालय (RAJUVAS) में आयोजित ‘एट होम’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान 600 ड्रोन का विशेष ड्रोन शो भी आयोजित किया जाएगा।

रात 8:00 बजे: मुख्यमंत्री महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में करेंगे ध्वजारोहण

सुबह 8:00 बजे: मुख्यमंत्री कृषि विश्वविद्यालय में ध्वजारोहण करेंगे।

सुबह 8:30 बजे: मुख्यमंत्री पब्लिक पार्क स्थित शहीद स्मारक पहुंचेंगे और शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे।

सुबह 9:00 बजे: डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे और ध्वजारोहण करेंगे। समारोह में परेड सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सुबह 11:30 बजे: मुख्यमंत्री बीछवाल स्थित जल विज्ञान संस्थान में युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान भविष्य के भारत और युवाओं की सोच सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी।

दोपहर 1:00 बजे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विशेष विमान से जयपुर के लिए रवाना होंगे।

CM के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी

मुख्यमंत्री के दो दिवसीय बीकानेर दौरे और राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री के आवागमन वाले मार्गों को भी विशेष रूप से सजाया और संवारा गया है। सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं।

14 और 15 अगस्त को बीकानेर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, जिनमें मेघासर जनसभा, विकास कार्यों का उद्घाटन, 600 ड्रोन शो और राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह प्रमुख हैं।

Share: